बांका : साइकिल सीखने में गाय को लगा धक्का, पीटकर की दी छात्र की हत्‍या

Updated at : 11 Feb 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : साइकिल सीखने में गाय को लगा धक्का, पीटकर की दी छात्र की हत्‍या

अमरपुर (बांका) : अमरपुर थाने के वासुदेवपुर गांव में साइकिल सीखने के दौरान गाय को धक्का मारने पर छात्र नितेश कुमार (11 वर्ष) की पीटकर हत्या कर दी गयी. घायल नितेश कुमार को मायागंज अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी. पुलिस ने आरोपित सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है. […]

विज्ञापन

अमरपुर (बांका) : अमरपुर थाने के वासुदेवपुर गांव में साइकिल सीखने के दौरान गाय को धक्का मारने पर छात्र नितेश कुमार (11 वर्ष) की पीटकर हत्या कर दी गयी. घायल नितेश कुमार को मायागंज अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी. पुलिस ने आरोपित सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है.

गांव के देवेंद्र सिंह का पुत्र नितेश कुमार साइकिल चलाना सीख रहा था. इसी दौरान साइकिल से गाय को धक्का लगा. सुरेश मंडल ने उसकी पिटाई कर दी. वहीं, गिरफ्तार सुरेश मंडल ने बताया कि दुकान से नितेश चोरी करते पकड़ा गया था, जिसके बाद नितेश के पिता से इसकी शिकायत की थी. पिता ने नितेश की पिटाई की थी. इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन