बांका : दो नवंबर को आरएमके मैदान पर भिड़ेंगी बांका व भागलपुर की टीमें
Updated at : 30 Oct 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट बांका : प्रभात खबर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आरएमके मैदान पर दो नवंबर को फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन होगा. इस मैच में मेजबान बांका व भागलपुर टीम भिड़ेगी. टूर्नामेंट की तैयारी शुरु कर दी गयी है. इस मैच में फुटबॉल का बड़ा मुकाबला बहुत दिन […]
विज्ञापन
प्रभात खबर फुटबॉल टूर्नामेंट
बांका : प्रभात खबर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत आरएमके मैदान पर दो नवंबर को फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन होगा. इस मैच में मेजबान बांका व भागलपुर टीम भिड़ेगी. टूर्नामेंट की तैयारी शुरु कर दी गयी है.
इस मैच में फुटबॉल का बड़ा मुकाबला बहुत दिन बाद देखने को मिलेगा. खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह चरम पर है. खेलप्रेमियों का कहना है कि प्रभात खबर न केवल खबर बल्कि सामाजिक व खेल क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रही है, जो मौजूदा समय में बड़ी बात है.
इस खेल के आयोजन में स्पॉन्सर की भूमिका में महादेव इंक्लेव कंपनी निभा रही है. आयोजन में जिला फुटबॉल एसोसिएशन सहयोग कर रही है. बांका का अगला मैच चार नवंबर को कटिहार में होना तय है. बांका टीम कटिहार से मुकाबला करेगी. आओ गोल करें की थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट में सूबे के 41 टीमों ने हिस्सा लिया है. जिसके तहत 56 मैच कराये जाएंगे. फाइनल जीतने वाली टीम को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




