विधवा महिला ने दिया पुत्री को जन्म, आरोपित युवक ने कहा- ...तो सजा पाने को हम तैयार

Updated at : 27 Sep 2018 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
विधवा महिला ने दिया पुत्री को जन्म, आरोपित युवक ने कहा- ...तो सजा पाने को हम तैयार

बांका : बौंसी थाने के उपनीमा गांव से एक विधवा महिला ने बुधवार को एक पुत्री को जन्म दिया है. महिला थाने को इसकी सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है. महिला का ससुराल धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पसौना गांव बताया जा रहा है. उसका मायका बौंसी के उपरनीमा है. पीड़ित महिला ने […]

विज्ञापन

बांका : बौंसी थाने के उपनीमा गांव से एक विधवा महिला ने बुधवार को एक पुत्री को जन्म दिया है. महिला थाने को इसकी सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है. महिला का ससुराल धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पसौना गांव बताया जा रहा है. उसका मायका बौंसी के उपरनीमा है. पीड़ित महिला ने एक सप्ताह पूर्व महिला थाने में एक आवेदन देकर उपरनीमा के अनंत राम नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. शारीरिक संबंध स्थापित होने के कारण पीड़िता गर्भ से है.

यह भी पढ़ें :लालू के करीबी RJD विधायक अबु दोजाना के कार्यालय में दूसरे दिन भी आयकर विभाग कर रहा छापेमारी

इधर, आवेदन के बाद महिला थाने ने जांच की प्रक्रिया ही शुरू की थी, इस बीच पीड़िता ने बच्ची को जन्म भी दे दिया. इस बाबत महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पीड़िता से मिली. उसके बाद जांच शुरू कर दी है. वहीं, पुलिसिया जांच में पीड़ित महिला से जुड़े कई तथ्य सामने आये हैं.

यह भी पढ़ें :‘भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ रैली को लेकर गांधी मैदान में जुटने लगे पार्टी नेता और कार्यकर्ता

बताया जाता है महिला ने ससुर और सास पर भी मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया था. वह कभी ससुराल व कभी मायके में आती रहती थी. कई लड़कों से उसके संबंध बताये जा रहे हैं. हालांकि, जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है. शादी से पहले अनंत राम नामक युवक से संबंध की बात सामने आ रही है.

यह भी पढ़ें :JDU विधायक ने चालक को करवाया उठक-बैठक, तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल, कहा- मॉब लिचिंग से बचाया

वहीं, बौंसी अस्पताल में विधवा ने बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की मौत दो वर्ष पूर्व कैंसर से हो गयी थी. महिला और उसके पति से दो बच्ची भी है. पीड़िता अनंत राम से महिला का संबंध शादी के पूर्व से ही बताया जाता है. वहीं, दूसरी ओर जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है वह थाने में अपनी सफायी दे चुका है. उसने थाने में बताया है कि मेडिकल जांच करायी जाये, अगर वह दोषी है, तो सजा पाने के लिए तैयार है. परंतु, वह बाहर रहता है. महिला से किसी प्रकार का कोई संपर्क उससे नहीं है. यह पूरी तरह साजिश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन