बांका : प्रेमी के जेल जाने पर प्रेमिका ने दे दी जान, बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने पर प्रेमी को हुई थी जेल

Updated at : 05 Sep 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : प्रेमी के जेल जाने पर प्रेमिका ने दे दी जान, बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराने पर प्रेमी को हुई थी जेल

बांका : बेलहर थाना क्षेत्र की धौरी पंचायत के चौरा गांव में प्रेमी को जेल जाने के बाद सदमे में रहने से प्रेमिका की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी गांव के ही नीतीश कुमार मंडल के साथ करीब 20 दिन पूर्व प्रेम विवाह करने की नीयत से गांव से भागकर राजस्थान चले […]

विज्ञापन

बांका : बेलहर थाना क्षेत्र की धौरी पंचायत के चौरा गांव में प्रेमी को जेल जाने के बाद सदमे में रहने से प्रेमिका की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी गांव के ही नीतीश कुमार मंडल के साथ करीब 20 दिन पूर्व प्रेम विवाह करने की नीयत से गांव से भागकर राजस्थान चले गये थे. इसके बाद निशा कुमारी के पिता शंकर पासवान ने 22 अगस्त को नीतीश कुमार मंडल एवं उसके अन्य साथी पर अपनी पुत्री के अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तारापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराया गया. न्यायालय के आदेश पर प्रेमी नीतीश कुमार मंडल को जेल भेज दिया गया. वहीं, प्रेमिका को उसके माता-पिता के साथ रहने के लिए न्यायालय द्वारा आदेश दे दिया गया.

प्रेमिका निशा कुमारी को उसके माता-पिता अपने साथ घर ले गये, जिससे निशा कुमारी काफी तनाव और सदमे में रह रही थी. इसी क्रम में 29 अगस्त को निशा कुमारी बिना घर में किसी को कुछ बताएं एक बार फिर घर से भाग गयी. परिजनों ने निशा को संग्रामपुर एवं तारापुर के बीच से वापस घर ले आये. लेकिन, मंगलवार को प्रेमिका निशा कुमारी का तबीयत एकाएक खराब हो गयी, जिसका इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया. इलाज के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है. इस संबंध में निशा के पिता शंकर पासवान एवं मां नीतू देवी ने पुलिस को अपने फर्द बयान ने बताया है कि निशा कि पेट अचानक दर्द होने लगा. तबीयत बिगड़ता देख उसे स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. हालांकि, इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा दबी आवाज में यह भी बताया जा रहा है कि निशा ने अपने प्रेमी के सदमे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन