बौंसी-भागलपुर मार्ग पर लगा महाजाम, परेशान रहे यात्री

Updated at : 21 Aug 2018 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
बौंसी-भागलपुर मार्ग पर लगा महाजाम, परेशान रहे यात्री

बौंसी : सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बौंसी-भागलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही. इससे कांवरिया के साथ-साथ आम यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई. जाम की वजह से लोग बेहाल दिखे. जाम को हटाने के लिए पुलिस ने भी खूब पसीना बहाया, लेकिन दोपहर बाद तक जाम नहीं हट […]

विज्ञापन

बौंसी : सोमवार की सुबह से लेकर देर शाम तक बौंसी-भागलपुर स्टेट हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही. इससे कांवरिया के साथ-साथ आम यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई. जाम की वजह से लोग बेहाल दिखे. जाम को हटाने के लिए पुलिस ने भी खूब पसीना बहाया, लेकिन दोपहर बाद तक जाम नहीं हट सका. जाम में गलत तरीके से वाहन लगाने वाले एवं ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वाले कई चालकों को थानाध्यक्ष ने उठक-बैठक भी करवाया.

हालांकि रविवार को पुलिस ने जाम से मुख्य मार्ग को पूरी तरह से मुक्त करा दिया था, लेकिन सुबह होते ही ढाकामोड़ की ओर से ट्रकों का काफिला जब बौंसी की ओर बढ़ा तो जाम की जकड़न भी बढ़ने लगी. दोपहर होते-होते समस्याएं इतनी गंभीर हो गयी कि वाहन जहां के तहां खड़े हो गये. दोनों ओर करीब पांच किलोमीटर लंबी जाम लग गयी. बासुकीनाथ और देवघर से पूजा करके लौट रहे दोपहिया और चारपहिया सवार कांवरियों की वजह से भी जाम की समस्या उत्पन्न हुई. स्थानीय पुलिस ने मुख्य मार्ग पर जाम को हटाने के लिए बौंसी महावीर चौक से वाहनों का काफिला मंदार पर्वत की ओर मोड़ दिया.

देर शाम तक स्थिति नहीं हो पायी सामान्य
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों को हुई. बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देने की वजह से भी जाम बढ़ता गया. लिहाजा स्कूली बच्चों व सड़क दुर्घटना के शिकार कांवरियों के शव को लाने वाले एंबुलेंस और पुलिस प्रशासन को भी भुगतना पड़ा. बौंसी चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिये गये. देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो पायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन