कोल्हासार महादलित टोला में गंभीर हुआ पेयजल संकट

Updated:
विज्ञापन
कोल्हासार महादलित टोला में गंभीर हुआ पेयजल संकट

जयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से दर्जनों नल जल की टंकी खराब स्थिति में पड़ी हुई है, जिसे देखने वाले कोई नहीं है.

विज्ञापन

परेशान ग्रामीणों ने पानी टंकी के समीप किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से दर्जनों नल जल की टंकी खराब स्थिति में पड़ी हुई है, जिसे देखने वाले कोई नहीं है. वहीं गर्मी के मौसम में कई जगहों पर पेयजल संकट की स्थिति गंभीर होती जा रही है. जानकारी के अनुसार, निर्माणकाल में ही टंकी को चालू करने के बाद पुन: यहां संवेदक वाटर सप्लाई का हाल जानने तक नहीं पहुंचते हैं. सभी जगहों पर विषम स्थिति बनती जा रही है. ताजा मामला आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के महादलित टोला असनाहा गांव में बनी हुई है. यहां 100 घरों से अधिक लोग बसे हैं. जहां सिर्फ आठ से दस घरों को सड़क किनारे ही सिर्फ दिन में एक बार पानी मिल रहा है. इसके बाद से कहीं पाईप फटा हुआ है, तो कहीं पाइप ही जाम हो चुका है. इस कारण पूरे गांव में पानी नहीं पहुंच पा रहा है. गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ती जा रही है. रविवार को पानी टंकी के समीप विरोध-प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने शीघ्र ही समस्या का निदान कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. मांग करने वालों में कांग्रेस हरिजन, दिनेश हरिजन, टुनटुन हरिजन, पंकज हरिजन, बजरंगी दास, शंकर दास, राजन दास, सिकंदर दास आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन