लोजपा ने पार्टी संगठन का किया विस्तार, बाबा साहब की जयंती मनाने पर भी चर्चा

Updated at : 05 Apr 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा ने पार्टी संगठन का किया विस्तार, बाबा साहब की जयंती मनाने पर भी चर्चा

बांका शहर के जगतपुर स्थित जिला लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष निरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. बांका शहर के जगतपुर स्थित जिला लोजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष निरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संगठन का विस्तार किया गया. साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद एवं पार्टी के विहार प्रदेश नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के निर्देश पर संगठन को और धारदार बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है. जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का कमान संदीप कुमार सोरेन को सौंपा गया है. वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के बांका जिलाध्यक्ष ईश्वर चौड़े को बनाया गया है. निसार अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, शेख साबीर को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अमरपुर प्रखंड अध्यक्ष, बौंसी प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी एवं अलीमुद्दीन अंसारी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन