ePaper

बिहार : पश्चिम बंगाल के कांवरिया की बाबाधाम जाने के दौरान चाकू घोंप कर हत्या

Updated at : 27 Jul 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पश्चिम बंगाल के कांवरिया की बाबाधाम जाने के दौरान चाकू घोंप कर हत्या

कटोरिया : सुईया थाना अंतर्गत कांवरिया पथ में जिलेबिया पहाड़ और कौवादह के बीच गुरुवार की देर रात चाकू घोंप कर एक कांवरिया की हत्या कर दी गयी. मृत कांवरिया की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत हीरापुर थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह (45 वर्ष) पिता सकलदीप सिंह के रूप में […]

विज्ञापन

कटोरिया : सुईया थाना अंतर्गत कांवरिया पथ में जिलेबिया पहाड़ और कौवादह के बीच गुरुवार की देर रात चाकू घोंप कर एक कांवरिया की हत्या कर दी गयी. मृत कांवरिया की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत हीरापुर थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह (45 वर्ष) पिता सकलदीप सिंह के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीण व पुलिस के सहयोग से जख्मी कांवरिया को रेफरल अस्पताल कटोरिया लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, कांवरिया विजय कुमार सिंह पिछले सात सालों से सावन के प्रत्येक सोमवार को डाक कांवर चढ़ाते थे. इसके साथ ही वे प्रत्येक माह की पूर्णिमा को बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक भी करते थे. सुल्तानगंज से कांवर लेकर बाबा धाम जाने के क्रम में ही उनकी हत्या कर दी गयी. हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन