सेविका व सहायिका की बहाली के क्रम में आमसभा में हंगामा

कटोरिया : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बहाली प्रक्रिया के प्रथम दिन ही कई वार्ड में आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. जिसके कारण वहां बहाली स्थगित कर दी गयी. इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय से पहुंची महिला पर्यवेक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. घोरमारा व कटियारी पंचायत के […]
कटोरिया : आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की बहाली प्रक्रिया के प्रथम दिन ही कई वार्ड में आमसभा के दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. जिसके कारण वहां बहाली स्थगित कर दी गयी. इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय से पहुंची महिला पर्यवेक्षिकाओं को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. घोरमारा व कटियारी पंचायत के कुल तीन वार्ड में हंगामा के बाद बहाली की प्रक्रिया रोक दी गयी. महिला पर्यवेक्षिका सुमनलता कुमारी ने बताया कि घोरमारा पंचायत के वार्ड नंबर छह हेंठनेंगाजोर व वार्ड नंबर दो लीलावरण में बहाली की प्रक्रिया जब अंतिम चरण में थी. तभी महिलाओं के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर दिया.
कटियारी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में भी यही स्थिति रही. हालांकि, इस पंचायत के वार्ड नंबर दो में सेविका पद पर आशा कुमारी व सहायिका पद पर सादमुनि मुर्मू का चयन हुआ. इस मौके पर वार्ड सदस्य मोंट हेंब्रम व महिला पर्यवेक्षिका संयुक्ता कुमारी मौजूद थी. कटोरिया पंचायत के वार्ड नंबर नौ कहारटोली में सेविका पद पर जूली कुमारी व सहायिका पद पर राधा देवी का चयन हुआ. इस मौके पर वार्ड सदस्य व महिला पर्यवेक्षिका साधना कुमारी मौजूद थी. वार्ड नंबर दो छाताकुरूम में अपरिहार्य कारण से बहाली स्थगित हो गयी. मोथाबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर सात जुगलीरायकुरा में सेविका पद पर मेहरूण खातून व सहायिका पद पर बीबी अजमेरी का चयन हुआ. इस मौके पर वार्ड सदस्य व महिला पर्यवेक्षिका माला कुमारी मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




