बिना ट्रेनिंग व लाइसेंस के ऑटो चला रहे हैं नाबालिग

धोरैया : धोरैया बाजार की सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऑटो की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में है. नियमों को ताक पर रखकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो पर इन दिनों नोसिखिये नाबालिग चालक धड़ल्ले से ऑटो चला रहे हैं. जिससे सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो गयी है. ऑटो पलटने की घटनाएं आम […]
धोरैया : धोरैया बाजार की सड़कों पर फर्राटा भर रहे ऑटो की स्टेयरिंग नाबालिगों के हाथों में है. नियमों को ताक पर रखकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुख्य मार्गो पर इन दिनों नोसिखिये नाबालिग चालक धड़ल्ले से ऑटो चला रहे हैं. जिससे सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हो गयी है. ऑटो पलटने की घटनाएं आम हो गयी हैं. जिससे दुर्घटना का शिकार होकर लोग काल कवलित हो रहे हैं. इन नाबालिग चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस है और न ही उन्होंने किसी ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल से प्रशिक्षण ले रखा है.
सुरक्षा को दरकिनार कर नवसिखये चालकों द्वारा लोगों की जान के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है. आंखों से कमजोर चालकों के हाथों में भी स्टेयरिंग थमा दी गयी है, इस दिशा में प्रशासनिक अमला सोया हुआ है. चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाता है. कई चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही धड़ल्ले से वाहन चला रहे है. नाबालिग बच्चे बाजार में ऑटो चला रहे हैं. लेकिन पुलिस द्वारा इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही है. कई बार चालकों के वाहन पर से नियंत्रण नहीं रख पाने से वाहन पलट जाते हैं और दुर्घटना का शिकार होकर यात्री असमय ही काल के गाल में समाते जा रहे हैं. अगर प्रशासन सजग हो जाये, तो सड़क हादसों पर हद तक लगाम लगा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




