बांका : कार्यपालक अभियंता से मांगी 30 लाख की रंगदारी

Published at :17 Jan 2018 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
बांका : कार्यपालक अभियंता से मांगी 30 लाख की रंगदारी

बांका : विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव पांडेय को सोमवार को एक पत्र के माध्यम से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. इसको लेकर कार्यपालक अभियंता ने मंगलवार को थाने में मामले का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है […]

विज्ञापन

बांका : विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव पांडेय को सोमवार को एक पत्र के माध्यम से 30 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी है. इसको लेकर कार्यपालक अभियंता ने मंगलवार को थाने में मामले का आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये गये आवेदन में उन्होंने कहा है कि गत सोमवार को मेरे घर के कीचन में एक धमकी भरा पत्र मिला था. इस पत्र में 30 लाख रुपये की मांग की गयी थी. रुपये नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी गयी थी.

पत्र को पढ़ने के बाद मुझे लगा की यह कोई शरारती तत्व का काम है. जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया. मंगलवार को दिन के करीब एक बजे कार्यालय से दोपहर के भोजन के लिए आवास पर पहुंचा तो देखा कि एक लड़का खिड़की से झांक रहा था. इसके बाद मैंने बाहर निकलकर उस लड़के को पकड़ा तो उसके पॉकेट से धमकी भरे पत्र की छायाप्रति मिली. इसमें फिरौती की मांग की गयी थी. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मनीष कुमार व शहर के डोकानियां पेट्रोल पंप के पास अपना घर बताया है.

इसके बाद उक्त लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश रंजन सिंह ने बताया है कि कार्यपालक अभियंता के द्वारा थाने को मामले से संबंधित आवेदन दिया गया है. साथ ही फिरौती की मांग करने वाले लड़के को सुपुर्द किया गया है. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

रंगदारी नहीं मिलने पर बेटे को उठाने की दी गयी धमकी
पत्र के माध्यम से दी धमकी व मांगी गयी रंगदारी
एक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले, की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन