बेलहर में ठंड से पूर्व पंसस की हुई मौत

बेलहर : प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड के कहर ने गुरुवार को फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. जहां आठ जनवरी को गुवाचक निवासी एक युवक की मौत ठंड के कारण हो गयी थी. वहीं गुरुवार को भी राजपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य खड़ैदा गांव निवासी नकुल यादव (58) […]
बेलहर : प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड के कहर ने गुरुवार को फिर एक व्यक्ति की जान ले ली. जहां आठ जनवरी को गुवाचक निवासी एक युवक की मौत ठंड के कारण हो गयी थी. वहीं गुरुवार को भी राजपुर पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य खड़ैदा गांव निवासी नकुल यादव (58) की मौत सुबह शौच जाने के क्रम में ठंड लगने के कारण बहियार में ही हो गयी. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. पूरे गांव में मातमी माहौल पसरा हुआ है. मौत की सूचना के बाद मौके पर बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी तथा पूर्व पंसस को श्रद्धांजलि दी. परहेज से रहने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




