सर्द पछुआ हवा बहने से बढ़ी कनकनी

Published at :04 Jan 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
सर्द पछुआ हवा बहने से बढ़ी कनकनी

धूप निकलने पर भी नहीं मिली राहत बांका : पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है. उम्मीद से परे बुधवार को दोपहर में धूप भी खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली. दरअसल मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तेज पछुआ हवा […]

विज्ञापन

धूप निकलने पर भी नहीं मिली राहत

बांका : पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है. न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है. उम्मीद से परे बुधवार को दोपहर में धूप भी खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली. दरअसल मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तेज पछुआ हवा से लोग परेशान रहे. दिन के 11 बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, तो शाम 5 बजते-बजते एक बार फिर सड़क और गलियां सुनसान हो गयीं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड का यह कहर कम से कम रविवार तक बना रहेगा. दरअसल जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी से ही ठंड की यह स्थिति बनी हुई है. शहर हो या गांव प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से आम लोग खासकर मजदूर वर्ग और फुट-पाथ पर बसर करने वाले लोग हलकान हैं. सरकारी कंबल का इंतजार अब भी लोगों को है. वहीं सर्दी के इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की मुश्किलें और बढ़ गयी है.
पछुआ हवा अभी नहीं देगी राहत.जानकारों की मानें तो जब तक पछुआ हवा बहती रहेगी, तबतक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. इसी वजह से कनकनी भी लोग महसूस कर रहे हैं. बुधवार को तेज पछुआ हवा चलती रही. यही वजह रही कि सुबह और शाम दोनों वक्त लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन