बमभोला राइस मिल का फर्जी दस्तावेज दिखा लिया लाइसेंस व जीएसटी नंबर

Published at :01 Dec 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
बमभोला राइस मिल का फर्जी दस्तावेज दिखा लिया लाइसेंस व जीएसटी नंबर

बांका/कटोरिया : प्रभात-खबर में 30 नवंबर के अंक में छपी ‘राइस मिल है ही नहीं, मिल गया लाइसेंस’ शीर्षक खबर ने रंग लायी है. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को चांदन बीडीओ श्याम कुमार व बीसीओ रंजन कुमार राजीव की संयुक्त टीम ने इस मामले की जांच की. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी […]

विज्ञापन

बांका/कटोरिया : प्रभात-खबर में 30 नवंबर के अंक में छपी ‘राइस मिल है ही नहीं, मिल गया लाइसेंस’ शीर्षक खबर ने रंग लायी है. इस खबर पर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को चांदन बीडीओ श्याम कुमार व बीसीओ रंजन कुमार राजीव की संयुक्त टीम ने इस मामले की जांच की. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चंदुआरी पंचायत के भोरसार गांव में अभी पैक्स अध्यक्ष द्वारा चहारदीवारी निर्माण का ही कार्य चलते हुए पाया गया. बिना राइस मिल स्थापित किये ही जिला उद्योग विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने, जीएसटी नंबर लेने एवं पटना प्रदूषण विभाग में अप्लाइ करने का जबरदस्त फर्जीवाड़ा का खुलासा जांच में भी हुआ.

प्रभात-खबर में छपी खबर अधिकारियों की जांच में शत-प्रतिशत सही मिली. धरातल पर अभी राइस मिल स्थापित हुआ ही नहीं है. वर्तमान में निर्माण स्थल पर ईंट जोड़कर चहारदीवारी निर्माण एवं राइस मिल के लिये फाउंडेशन निर्माण का कार्य ही प्रारंभ किया गया है. बावजूद इसके बमभोला राइस मिल के नाम से चंदुआरी पैक्स अध्यक्ष भोला यादव ने उद्योग विभाग से गत 28 अक्तूबर को ही उद्योग आधार रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर05ए0024027 भी प्राप्त कर लिया है. जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही कागज पर फर्जीवाड़ा का यह खेल खेला गया है.

बीडीओ व बीसीओ की टीम ने की फर्जीवाड़े की जांच
अभी सिर्फ चहारदीवारी का हो रहा था निर्माण
पैक्स अध्यक्ष हैं राइस मिल मालिक भोला यादव
प्रदूषण विभाग में भी कर दिया अप्लाइ
कार्रवाई के लिये वरीय अधिकारियों को भेजी जांच रिपोर्ट
धान खरीद में फर्जीवाड़ा करने के उद्देश्य से किया गया है खेल
बीसीओ रंजन कुमार राजीव ने बताया कि स्थल जांच में धरातल पर जबरदस्त फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. दो दिनों पहले राइस मिल की कुछ मशीनें निर्माण स्थल पर उतारी गयी है. धान अधिप्राप्ति में फर्जीवाड़ा करने की नीयत से आनन-फानन में फर्जी ढंग से फर्जी दस्तावेज दिखा कर उद्योग विभाग से एक महीना पहले ही लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया है. इसी के आधार पर बमभोला राइस मिल के प्रोपराइटर सह चंदुआरी पैक्स अध्यक्ष भोला यादव ने जीएसटी नंबर प्राप्त कर ली है. अब पटना प्रदूषण विभाग से भी लाइसेंस के लिये आवेदन दिया गया है. अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि पैक्स के तहत होने वाले धान अधिप्राप्ति में फर्जीवाड़ा करने की नीयत से ही ऐसी करतूत की गयी है. चांदन बीसीओ रंजन कुमार राजीव ने बताया कि स्थल जांच रिपोर्ट को विभाग के वरीय अधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई के लिये भेज दी गयी है. आदेश प्राप्त होने के साथ ही बमभोला राइस मिल के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन