अधिकारियों की मनमानी व तानाशाही कटोरिया में नहीं चलने दी जायेगी: प्रमुख

कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल ने की. बैठक से कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे. इस पर सभी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. मामूली चर्चा के बाद सदस्यों की मांग पर बैठक […]
कटोरिया : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल ने की. बैठक से कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे. इस पर सभी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. मामूली चर्चा के बाद सदस्यों की मांग पर बैठक को स्थगित किये जाने की घोषणा प्रमुख ने की. प्रमुख श्री मंडल ने साफ शब्दों में कहा कि कटोरिया में अधिकारियों की मनमानी व तानाशाही किसी भी सूरत में नहीं चलने दी जायेगी.
बैठक की अगली तिथि शीघ्र निर्धारित की जायेगी. सदस्यों का आरोप था कि जितने भी भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारी हैं, वे पंचायत समिति की बैठक में नहीं आना चाहते हैं. चूंकि उन्हें सदस्यों के सवालों का जवाब देना होता है. कई विभागों के अधिकारी पंचायत समिति की बैठक को महत्व ही नहीं देते हैं. वे सरकारी कार्यों में रूचि नहीं ले रहे. पंचायत समिति की बैठक में बाल विकास परियोजना, पीएचइडी, शिक्षा विभाग, केआरपी, वन विभाग, विद्युत विभाग, थाना, सिंचाई विभाग, जीविका, प्रदान, यूबीआइ राधानगर, बैंक ऑफ इंडिया कटोरिया, यूको बैंक जयपुर व यूको बैंक कटोरिया के अधिकारी पहुंचे ही नहीं.
सीडीपीओ व बीइओ द्वारा प्रतिनिधि भेजे जाने पर सदस्यों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया. बैठक में पहुंचे प्रतिनिधि को रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं करने दिया. बैठक से अनुपस्थित विभागों के अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी. साथ ही इस संबंध में डीएम, डीडीसी व संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




