एमडीएम का फंडा, मिल रहा आधा अंडा

Published at :25 Nov 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम का फंडा, मिल रहा आधा अंडा

गड़बड़ी . जिले के कई स्कूलों में बच्चों को मीनू के अनुसार नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन राज्य सरकार के द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन के तहत सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के बच्चों को प्रत्येक शुक्रवार को एमडीएम में अंडा देने का प्रावधान है. इसको लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में […]

विज्ञापन

गड़बड़ी . जिले के कई स्कूलों में बच्चों को मीनू के अनुसार नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन

राज्य सरकार के द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन के तहत सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालय के बच्चों को प्रत्येक शुक्रवार को एमडीएम में अंडा देने का प्रावधान है. इसको लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में इसकी पड़ताल की गयी, तो अलग-अलग विद्यालयों में विद्यालय प्रधान ने कुछ अलग ही कहानी बयां की है.
बांका : प्रभात खबर संवाददाता ने मध्याह्न भोजन अंतर्गत खिलाये जाने वाले अंडे का विद्यालय में जाकर जायजा लिया. इस दौरान संवाददाता प्राथमिक विद्यालय बाबुटोला में स्कूली छात्रों के बीच एमडीएम में एक-एक अंडा परोसा गया. मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापिका दिव्या राय ने बताया कि सरकार के द्वारा पिछले सप्ताह से एमडीएम के साथ अंडा दिया जा रहा है.
वहीं जो बच्चे अंडा नहीं खाते है उनके बदले में उन्हें मौसमी फल देने की व्यवस्था की गयी है. वहीं संवाददाता प्रखंड क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बाघाकोल पहुंचे. दोपहर के करीब 12:30 बज रहे थे. सभी बच्चे विद्यालय के बरामदा पर एमडीएम ग्रहण के लिए कतार में बैठे हुए थे. देखा गया कि बड़े बच्चों की थाली में जहां एक अड्डे दिए गये थे, वहीं छोटे छात्रों की थाली में आधे अंडे परोसे गये थे.
तीन से प्रत्येक शुक्रवार को दिया जा रहा है अंडा :विद्यालय प्रभारी व बच्चों की मानें तो तीन नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार अंडा खिलाया जाता है. जो बच्चे अंडे नहीं खाते हैं वैसे बच्चों को मौसमी फल दिया जाता है. जबकि एमडीएम के तहत अन्य खाद्य सामग्री बनाकर बच्चों को खिलाया जा रहा है. विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 34 हैं. शुक्रवार को 31 बच्चे विद्यालय में उपस्थित पाये गये. छात्र सचिन कुमार, नवल कुमार, राहुल कुमार, नंद किशोर कुमार व अन्य ने कहा कि प्रत्येक शुक्रवार अंडा खिलाया जाता है. परंतु कभी-कभी आधे अंडे भी परोस दिए जाते हैं. विद्यालय प्रभारी मनोज कुमार राय ने कहा कि विभाग के दिशा-निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार बच्चों को उबला अंडा खिलाया जा रहा है. परंतु अंडे की बढ़ी कीमत से तय मापदंड के अनुसार अंडा खिलाने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. जिसपर विभाग को ध्यान देने की जरूरत है.
इक्का-दुक्का विद्यालय में परोसा गया अंडा: रजौन. प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में इक्का-दुक्का विद्यालय को छोड़ शेष सभी विद्यालयों में अंडा का वितरण नहीं किया गया. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मडनी में बच्चों के बीच रसोइया मीना देवी द्वारा मध्याह्न भोजन में छोला चावल परोसा जा रहा था. विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 98 थी. विद्यालय प्रधान दिलीप कुमार झा द्वारा अंडा के जगह सिर्फ सेब लाया गया था. पूछने पर उन्होंने बताया कि मीनू के अनुरुप मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन