चार शराबियों को भेजा गया जेल

पंजवारा : क्षेत्र के पचटकिया गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने आये चार युवकों को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त व्यक्ति शादी में शामिल होने के बाद शराब पीने के लिए झारखंड गया था. वहां से लौटने के क्रम में पंजवारा स्थित चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना […]
पंजवारा : क्षेत्र के पचटकिया गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने आये चार युवकों को शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त व्यक्ति शादी में शामिल होने के बाद शराब पीने के लिए झारखंड गया था. वहां से लौटने के क्रम में पंजवारा स्थित चेक पोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. शराबी गोड्डा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी शशि भूषण कुमार सिंह, बालवाड़ा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी प्रीतम कुमार सिंह, अमरपुर थाना क्षेत्र के भीमसेन गांव निवासी प्रभाकर कुमार सिंह व पंजवारा थाना क्षेत्र के पचटकिया गांव निवासी मतीश कुमार सिंह बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




