गैंगरेप मामले में पुलिस को मकान मालिक की तलाश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2017 12:00 PM (IST)
विज्ञापन

बाराहाट :बाराहाट की कलंक गाथा में शामिल बीते 11 अक्तूबर को हुए गैंगरेप में पुलिस को उस मकान मालिक की तलाश है जहां पर युवती के मुताबिक आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. माना जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपित मकान मालिक फरार है. हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी […]
विज्ञापन
बाराहाट :बाराहाट की कलंक गाथा में शामिल बीते 11 अक्तूबर को हुए गैंगरेप में पुलिस को उस मकान मालिक की तलाश है जहां पर युवती के मुताबिक आरोपितों ने उसके साथ गैंगरेप किया था. माना जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपित मकान मालिक फरार है. हालांकि आरोपित की गिरफ्तारी के समय सूत्रों की मानें तो मकान मालिक मौके पर मौजूद था.
लेकिन जब तक पुलिस उस पर हाथ रख पाती वह वहां से रफूचक्कर हो गया. रविवार को थानाध्यक्ष प्रवेश भारती के नेतृत्व में मकान मालिक की गिरफ्तारी के लिए उसके कई संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी. लेकिन अब तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है.
पीड़िता के घर पर दिन भर लगा रहा जमघट : गैंगरेप की शिकार पीड़िता के घर पर रविवार को दिन भर लोगों का जमघट लगा रहा. कई लोग मामले को रफा दफा करने के लिए पीड़िता और उसके परिजनों को कई प्रकार के प्रलोभन भी देते नजर आये. हालांकि दबी जुबान से कई स्थानीय लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे थे कि पीड़िता का आरोपितों से पूर्व के दिनों में बेहतर संबंध रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




