अगवा के बाद हत्या कर फेंका था शव

Published at :26 Sep 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा के बाद हत्या कर फेंका था शव

कटोरिया : हथगढ़ जंगल से लापता वृद्ध नुनधन यादव के कटे सिर का कंकाल बरामदगी मामले में अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतक के पुत्र गोपाल यादव ग्राम बिहारो (चांदन) के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. जिसमें उसने अपने ही गोतिया श्रीधर यादव व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को नामजद […]

विज्ञापन

कटोरिया : हथगढ़ जंगल से लापता वृद्ध नुनधन यादव के कटे सिर का कंकाल बरामदगी मामले में अपहरण कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज हुई है. मृतक के पुत्र गोपाल यादव ग्राम बिहारो (चांदन) के बयान पर मामला दर्ज हुआ है. जिसमें उसने अपने ही गोतिया श्रीधर यादव व उसकी पत्नी उर्मिला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.

पुलिस को दिये फर्द बयान में गोपाल यादव ने बताया है कि करीब दो माह पहले जमीन के पुराने विवाद में धमकी दिया था कि ‘तुमको ऐसा गड्ढा में धकेलेंगे कि होश नहीं होगा’. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 16 सितंबर को नुनधन यादव अपने घर से डीजल, खाद व अन्य सामान खरीदने चांदन बाजार के लिये निकले थे. खोजबीन में नहीं मिलने पर गत 19 सितंबर को इस संबंध में चांदन थाना में सनहा दर्ज करायी गयी थी. गत 24 सितंबर रविवार को परिजनों द्वारा खोजबीन में हथगढ़ जंगल के जोर किनारे सिर का कंकाल पड़ा मिला. वहां से पंद्रह फीट दूरी पर धोती, कपड़ा, गमछा, अंडरवियर व प्लास्टिक जूता भी मिला.

परिजनों ने आशंका जतायी है कि रास्ते में अपहरण कर कहीं और हत्या कर शव को हथगढ़ जंगल में लाकर फेंक दिया होगा. ज्यादा दिन होने के कारण शव को जंगली जानवर द्वारा घसीट कर कहीं ले जाने की आशंका जतायी गयी है. चूंकि सिर के अलावा धड़ का कोई भी हिस्सा बरामद नहीं हो पाया है. बरामद सिर के कंकाल को पोस्टमार्टम व डीएनए जांच के लिये भेजा गया है.

पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, चार घायल . कटोरिया. सूइया थाना क्षेत्र के असनातरी गांव में पति-पत्नी के बीच के विवाद को सुलझाने के क्रम में ससुराल व मायके पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये. जिसमें चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. मारपीट में जख्मी गड़ुआ गांव के जयकांत यादव (40वर्ष), असनातरी गांव के उर्मिला देवी (25वर्ष), बाबूलाल यादव (46वर्ष) व प्रवीण यादव (20वर्ष) को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा एसडी मंडल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल जयकांत यादव को बेहतर इलाज के लिये देवघर रेफर कर दिया गया है. सूइया थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन