बांका उन्नयन ने पकड़ा जोर जुड़ रहे गांव-कस्बों के छात्र

बांका : उन्नयन एप रफ्तार पकड़ चुकी है. जिला मुख्यालय के साथ गांव-गांव के युवाओं की दस्तक उन्नयन एप में दिखने लगी है. इसके अलावा अन्य जिला व प्रांत के छात्र-छात्राएं व अभिभावक एप में अपनी जगह पक्की करा रहे हैं. यहीं नहीं विदेश के भी कई एक्सपर्ट जुड़कर एप के लिए अपना समय निकाल […]
बांका : उन्नयन एप रफ्तार पकड़ चुकी है. जिला मुख्यालय के साथ गांव-गांव के युवाओं की दस्तक उन्नयन एप में दिखने लगी है. इसके अलावा अन्य जिला व प्रांत के छात्र-छात्राएं व अभिभावक एप में अपनी जगह पक्की करा रहे हैं. यहीं नहीं विदेश के भी कई एक्सपर्ट जुड़कर एप के लिए अपना समय निकाल रहे हैं.
और ये एक्सपर्ट बच्चों के जवाब का सवाल दे रहे हैं. गुणवत्ता पूर्ण व उपयोगी शिक्षा के उद्देश्य से संचालित उन्नयन बांका की गति यही रही तो आने वाले समय में जिले से कई प्रतिभावान छात्र-छात्राएं ऊंची छलांग लगा सकते हैं. ज्ञात हो कि जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उन्नयन एप की शुरुआत की है. शिक्षा के इस अभियान से 56 चुनिंदा शिक्षक के अलावा तेज-तर्रार आइआइटीयन जुड़े हुए हैं. जो एप को सुचारु रूप से चलाने के लिए 24 घंटे तैनात रहते हैं.उन्नयन एप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभी सशक्त माध्यम के रूप में उभर चुका है. इसके जरिये 10वीं, 12वीं, एसएससी, बैंक पीओ व आइआइटी-जी की तैयारी शुरू हो चुकी है.
छात्र-छात्राएं एप में अपना पंजियन कराकर सवालों का तर्कसंगत तुरंत जवाब पा रहे हैं. आगे एप और बेहतर काम करने के लिए उत्सुक है. यह एप हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा में कार्यरत है. इससे जुड़े एक अधिकारी की मानें तो उन्नयन बांका एप एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां गुणात्मक शिक्षा,नेक्स्ट जेनरेशन इकोवेशन प्लान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




