दहशरा व मुहर्रम के मौके पर कायम रहेगी शांति व्यवस्था

कटोरिया : अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. नक्सली गतिविधि पर भी हर पल पैनी नजर रहेगी. उक्त बातें बुधवार को बेलहर पुलिस अनुमंडल के नये एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने प्रभात-खबर से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि दशहरा व मुहर्रम के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से […]
कटोरिया : अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर अंकुश लगाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. नक्सली गतिविधि पर भी हर पल पैनी नजर रहेगी. उक्त बातें बुधवार को बेलहर पुलिस अनुमंडल के नये एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता ने प्रभात-खबर से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि दशहरा व मुहर्रम के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिये पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. पूजा व त्योहार के दौरान क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व विधि व्यवस्था बहाल रखी जायेगी. इसके लिये उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व आमजनों से भी सहयोग की अपेक्षा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




