सरपंचों ने जीपीएस को घेरा एक साल से भत्ते का भुगतान नहीं होने पर किया प्रदर्शन

कटोरिया : प्रखंड के कई पंचायतों के ग्राम कचहरी के सरपंच व पंचों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. फिर प्रखंड ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी (जीपीएस) नवीन कुमार का चैंबर में ही घेराव किया. आक्रोशित सरपंच व पंच पिछले एक साल से लंबित भत्ता का भुगतान करने की मांग कर रहे थे. […]
कटोरिया : प्रखंड के कई पंचायतों के ग्राम कचहरी के सरपंच व पंचों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. फिर प्रखंड ग्राम पंचायत राज पदाधिकारी (जीपीएस) नवीन कुमार का चैंबर में ही घेराव किया. आक्रोशित सरपंच व पंच पिछले एक साल से लंबित भत्ता का भुगतान करने की मांग कर रहे थे. जीपीएस नवीन कुमार जमुआर ने इस संबंध में कहा कि इस समस्या का निदान बीडीओ ही करेंगे. बीडीओ के चैंबर में नहीं रहने के कारण सरपंचों ने मोबाइल से ही अपनी मांगों से बीडीओ को अवगत कराया. बीडीओ ने प्रखंड के हेड क्लर्क के जिला मुख्यालय में प्रतिनियुक्त रहने के कारण ही भत्ता भुगतान का कार्य नहीं हो पा रहा है.
बीडीओ ने सरपंच व पंचों को शीघ्र समस्या का निदान का भरोसा दिया है. ज्ञात हो कि पिछले एक साल से ग्राम कचहरी के सरपंच व पंचों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. वे इस संबंध में प्रमुख, उपप्रमुख, बीडीओ से भी गुहार लगा चुके हैं. लेकिन अब तक लंबित भत्ता का भुगतान नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




