सविंद्र कुमार दास बने बांका के नये एसडीपीओ, शशिशंकर का ट्रांसफर

Published at :30 Aug 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
सविंद्र कुमार दास बने बांका के नये एसडीपीओ, शशिशंकर का ट्रांसफर

बांका : बांका एसडीपीओ शशि शंकर कुमार का स्थानांतरण राज्य सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर मंगलवार कर दिया गया है. उन्हें बिहार सैन्य पुलिस-9 जमालपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. बांका के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सविंद्र कुमार दास को बनाया गया है. सविंद्र दास फिलहाल पुलिस उपाधीक्षक रेल कटिहार के […]

विज्ञापन

बांका : बांका एसडीपीओ शशि शंकर कुमार का स्थानांतरण राज्य सरकार के द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर मंगलवार कर दिया गया है. उन्हें बिहार सैन्य पुलिस-9 जमालपुर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. बांका के नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सविंद्र कुमार दास को बनाया गया है. सविंद्र दास फिलहाल पुलिस उपाधीक्षक रेल कटिहार के पद पर पदस्थापित थे.

ज्ञात हो कि महागठबंधन टूटने के बाद भाजपा के साथ सरकार संचालन के साथ ही बड़े पैमाने पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था. जिसमें बांका के डीएम व एसपी का भी तबादला किया गया था. इसी क्रम में मंगलवार को राज्य के 56 एसडीपीओ का भी तबादला कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन