युवक की मौत के बाद कोहराम

Published at :01 Aug 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद कोहराम

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत अंतर्गत मंझली गांव में सोमवार को स्नान करने के दौरान कुंआ में फिसल कर गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बालदेव दास के इकलौते पुत्र हुरो दास (22वर्ष) के रूप में हुई है. हुरो दास की शादी छह महीना पहले ही […]

विज्ञापन

कटोरिया : आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत अंतर्गत मंझली गांव में सोमवार को स्नान करने के दौरान कुंआ में फिसल कर गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बालदेव दास के इकलौते पुत्र हुरो दास (22वर्ष) के रूप में हुई है. हुरो दास की शादी छह महीना पहले ही हुई थी. घटना को लेकर मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक की नवविवाहिता अनिता देवी, मां दुलारी देवी, पिता बालदेव दास आदि का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी के बाद मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष प्रो सुरेश प्रसाद यादव मंझली गांव पहुंचे और पीडि़त परिजनों को ढांढस बंधाया. परिजनों ने बताया कि हुरो दास कुंआ पर रस्सी-बाल्टी लेकर स्नान करने गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू की. कुंआ में रस्सी-बाल्टी तैरता दिखा. झग्गड़ के सहयोग से शव को बाहर निकाला जा सका. घटना की सूचना आनंदपुर ओपी पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन