18 प्रदेशों में भाजपा व गंठबंधन की सरकार

Published at :30 Jul 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
18 प्रदेशों में भाजपा व गंठबंधन की सरकार

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश को दी बधाई कटोरिया : बिहार के पूर्व की सरकार में राजद का दबाव बढ़ता ही जा रहा था. राजद में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी व्याप्त रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुक्ति के लिये छटपटा रहे थे. जब भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस्तीफा नहीं […]

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश को दी बधाई

कटोरिया : बिहार के पूर्व की सरकार में राजद का दबाव बढ़ता ही जा रहा था. राजद में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी व्याप्त रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुक्ति के लिये छटपटा रहे थे. जब भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस्तीफा नहीं दिया, तो इन्होंने स्वयं त्याग-पत्र देकर भ्रष्टाचारियों से मुक्ति पा ली. एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बना कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी ही समझदारी का काम किया है.
उक्त बातें शनिवार को प्रभात-खबर से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व स्पीकर सह वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने कांवरिया पथ के तरपतिया स्थित छत्तीसगढ़ बोलबम कल्याण संघ धर्मशाला में कही. उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन से अब देश के अठारह प्रदेशों में भाजपा व इसके गठगबंधन की सरकार हो गयी है. देश के 56 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा व उसके गठबंधन का शासन है. आने वाले दिनों में दो अन्य प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनेगी. पूर्व स्पीकर धर्मलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के सुख-सुविधाओं में वृद्धि व विकास के लिये ही एनडीए के साथ सरकार बनायी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस ईमानदारी के साथ भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा में कई बेहतर कार्य किये हैं. तीन सालों के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार पर एक भी आरोप नहीं लगे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे. बिहार में भ्रष्टाचार व महंगाई पर लगाम लगेगी. आने वाले समय में बिहार की जनता को बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने लगेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन