लापरवाह हैं कर्मी व अधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन

बाराहाट प्रखंड मुख्यालय . समय से नहीं खुला कई कार्यालय बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में क्षेत्र के दूर-दराज से आये लोगों का काम नहीं हो पा रहा है. लोग कई दिनों तक अपने कार्य को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाते हैं. उसके बावजूद भी उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों की मुलाकात मुश्किल हो रही है. बाराहाट : […]
विज्ञापन
बाराहाट प्रखंड मुख्यालय . समय से नहीं खुला कई कार्यालय
बाराहाट प्रखंड मुख्यालय में क्षेत्र के दूर-दराज से आये लोगों का काम नहीं हो पा रहा है. लोग कई दिनों तक अपने कार्य को लेकर कार्यालय का चक्कर लगाते हैं. उसके बावजूद भी उन्हें अधिकारियों व कर्मचारियों की मुलाकात मुश्किल हो रही है.
बाराहाट : प्रखंड मुख्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मियों के लेट लतीफ आने को लेकर होड़ मची हुई है. शुक्रवार को भी बीडीओ कार्यालय सहित एमओ कार्यालय, पीओ कार्यालय व कृषि कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के लेट आने का सिलसिला दिन के 11 बजे तक जारी था. शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय में दिन के 10:20 बजे तक ताला लटका हुआ था. जबकि उच्च वर्गीय लिपिक संजय कुमार पंडित, इंदिरा आवास सहायक, कर्मी अनिल वर्मा 10:30 बजे तक इन दोनों की कुर्सी खाली थी. हालांकि इस दौरान कार्यालय में 10 बजे वाली अहमद पहुंच चुके थे. ऐसा ही कुछ हाल आरटीपीएस केंद्र पर भी देखने को मिला.
जहां पंजवारा के अनिल मांझी माराटीकर गांव से अपनी बेटी के कन्या विवाह योजना का फॉर्म जमा करने पहुंचे हुए थे. लेकिन आरटीपीएस में दिन के 10:30 बजे तक ताला जड़ा हुआ था. जैसे ही यह सूचना कर्मियों तक पहुंची. स्थानीय संवाददाता द्वारा कार्यालय की लाइव तस्वीर ली जा रही है. आनन-फानन में आरटीपीएस के तत्काल सेवा पर तैनात कर्मी अमृत रंजन ने पहुंच कर कार्यालय खोला. वहीं इस वक्त तक कार्यालय की एक और सहायिका सिंकी दत्ता नहीं पहुंच पायी थी. सुजीत कुमार भी 10:20 बजे तक नहीं पहुंचे थे.
इनके अलावा प्रखंड नजारत पर 10:40 बजे तक ताला लटका मिला. इस बीच मनरेगा कार्यालय, एमओ कार्यालय सहित कृषि कार्यालय में दिन के 10:45 बजे तक ताला लटका मिला. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आये जरूरतमंद लोग प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटते हुए दिखाई पड़े. सबसे बड़ी बात जिस बात को लेकर इन दिनों प्रखंड क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है. उसके ही कर्मी दिन के 11 बजे तक कहीं नजर नहीं आये ऐसे में बीडीओ के द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे अभियान पर लोग सवाल खड़ा करने लगे हैं. ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है. जिसको लेकर जरूरतमंद लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर शौचालय निर्माण के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं. जिसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में कर्मी को तैनात कर कार्य किया जा रहा है. लेकिन यह कार्यालय दिन के 10:45 बजे तक बंद पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




