जिप सदस्य ने किया मानव ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

Published at :29 Jul 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्य ने किया मानव ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन

बाराहाट : प्रखंड के भंगा गांव में शुक्रवार को बाराहाट दक्षिणी के जिप सदस्य विजय किशोर सिंह ने डिजिटल इंडिया के तहत संचालित मानव ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर श्री सिंह ने स्थानीय लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज बदलते परिवेश में डिजिटल सेवाओं की हमें जरूरत है […]

विज्ञापन

बाराहाट : प्रखंड के भंगा गांव में शुक्रवार को बाराहाट दक्षिणी के जिप सदस्य विजय किशोर सिंह ने डिजिटल इंडिया के तहत संचालित मानव ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर श्री सिंह ने स्थानीय लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि आज बदलते परिवेश में डिजिटल सेवाओं की हमें जरूरत है जिसे मानव सेवा केंद्र द्वारा पूरा किया जा रहा है. कई देशों में लेनदेन को लेकर डिजिटल तकनीकों का उपयोग लिया जा रहा है. वही तकनीक अब अपने देश गांव में पहुंच चुका है.

जिसे अपनाकर लोग खुशहाली का जीवन यापन कर सकते हैं. इस मौके पर मानवता टेक्नोलॉजी के विक्रम आनंद ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र पर किसी भी बैंक से जमा निकासी, रेलवे टिकट, हवाई जहाज टिकट, बिजली बिल, आधार कार्ड निर्माण, पेन कार्ड निर्माण के साथ-साथ जाति, आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य किये जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि आगामी कुछ एक दिनों में मानव ग्राहक सेवा केंद्र के द्वारा किसी भी बैंक का बचत खाता खोला जा सकता है.

उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र से जुड़कर लाभ उठाने की अपील की. मौके पर राजा सिंह, केंद्र संचालक जैनेंद्र कुमार पंडित, पथरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, कपिलदेव पंडित, ज्ञानी पंडित, गुड्डू पंडित, बाबूलाल शर्मा, रघुनंदन सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन