अष्टधातु की प्रतिमा चुराने का प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

रविवार देर रात की घटना मंदिर में चोरी के प्रयास से ग्रामीण सकते में बांका : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा स्थित कैशोरनाथ मंदिर में रविवार देर रात प्रतिमा चुराने का चोरों ने प्रयास किया. हालांकि चोर अष्टधातु से निर्मित मूर्ति चुराने में असफल रहे. जानकारी के मुताबिक सोमवार की अहले सुबह श्रावणी पूजा को […]
विज्ञापन
रविवार देर रात की घटना
मंदिर में चोरी के प्रयास
से ग्रामीण सकते में
बांका : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ा स्थित कैशोरनाथ मंदिर में रविवार देर रात प्रतिमा चुराने का चोरों ने प्रयास किया. हालांकि चोर अष्टधातु से निर्मित मूर्ति चुराने में असफल रहे. जानकारी के मुताबिक सोमवार की अहले सुबह श्रावणी पूजा को लेकर साफ-सफाई करने जब कुछ ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य काफी बदला नजर आया. मूर्ति के आधार को धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त किया गया था. देखने से प्रतीत हुआ की चोरों ने मूर्ति को उखाड़ने के लिए छेनी व हथोड़ों का प्रयोग किया हो. परंतु लगातार कोशिश के बाद जब मूर्ति अपने जगह से नहीं हिली तो चोरों ने वापस लौटना ही मुनासिब समझा.
चोरी के मात्र प्रयास से ग्रामीणों में चिंता व्याप्त हो गई है. इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थाना को घटना की सूचना दी. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह ग्रामीण अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डाढ़ा गांव में मौजूद कैशोरनाथ मंदिर प्राचीन काल से है. ग्रामीण यहां भक्ति-भाव से प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं. अगर अनहोनी की वजह से प्रतिमा चुराने में चोर कामयाब होते तो ग्रामीण भक्ति-भावना को ठेंस पहुंच सकती थी. चोरी के प्रयास अपराधियों की मंशा सामने आई है. पुलिस प्रशासन को चाहिए की घटना की को गंभीरता से लेते हुए अपराधी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करें. ज्ञात हो कि अष्टधातु से निर्मित मूर्ति की पूर्व में भी चोरी हुई है. जानकार की मानें तो चोर मूर्ति चोरी कर बड़ी रकम वसूल कर बेच देते हैं. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




