अल्पसंख्यकों के हित के लिए कई योजनाएं

Published at :10 Jul 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों के हित के लिए कई योजनाएं

मंत्री ने ईदगाह की चहारदीवारी का किया शिलान्यास किशनगंज : बुलाकी वक्फ स्टेट की तरक्की से इलाके की सूरत बदलेगी. बुलाकी वक्फ स्टेट के तहत करबला लोहारपट्टी में स्थित ईद्गाह की 11.72 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास करने के उपरांत बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डा अब्दुल गफूर ने कहा कि […]

विज्ञापन

मंत्री ने ईदगाह की चहारदीवारी का किया शिलान्यास

किशनगंज : बुलाकी वक्फ स्टेट की तरक्की से इलाके की सूरत बदलेगी. बुलाकी वक्फ स्टेट के तहत करबला लोहारपट्टी में स्थित ईद्गाह की 11.72 लाख की लागत से चहारदीवारी निर्माण का शिलान्यास करने के उपरांत बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डा अब्दुल गफूर ने कहा कि ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि बुलाकी वक्फ बोर्ड की आय में इजाफा का नतीजा है कि आज का कार्यक्रम इतिहास के पन्नों में कैद होगा.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के हितार्थ कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रखी है. लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता. उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से अपील की है कि इसके लिए जागरूकता अभियान चलाये ताकि गरीबों व जरूरतमंदों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचे. उन्होंने बुलाकी वक्फ स्टेट के अध्यक्ष सह एसडीओ मो शफीक व जिला सचिव प्रो बुलदं अख्तर हाशमी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार का कार्य अन्य वक्फ बोर्ड भी करें तो सुनहरा कल आने से कोई नहीं रोक सकता. इस अवसर पर विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, विधायक डा जावेद आजाद, विधायक नौशाद आलम, नौशाद आलम, प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, मुसब्बीर आलम, मो अब्दुल्ला, उस्मान गनी, इंतेखाब आलम बबलू, मो चांद आिद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन