एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

कटोरिया : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को एसडीओ पूनम कुमारी, डीटीओ अरविंद मंडल व एसडीपीओ पीयूषकांत ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. जमुआ मोड़ से लेकर इनारावरण तक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जगह-जगह रूक कर बालू बिछाने के कार्य का भी जायजा लिया. सरकारी धर्मशाला इनारावरण […]
कटोरिया : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को एसडीओ पूनम कुमारी, डीटीओ अरविंद मंडल व एसडीपीओ पीयूषकांत ने कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. जमुआ मोड़ से लेकर इनारावरण तक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जगह-जगह रूक कर बालू बिछाने के कार्य का भी जायजा लिया. सरकारी धर्मशाला इनारावरण में तैयारी की गति सुस्त रहने पर एसडीओ ने संवेदक व कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. यहां रंग-रोगन का कार्य ही अंतिम चरण में है.
धर्मशाला के आंगन का फर्श बनाने, कच्ची पथ से धर्मशाला तक पीसीसी निर्माण, वीआइपी रूम को दुरूस्त करने आदि का कार्य भी अभी शेष ही है. हालांकि धर्मशाला के बगल में पीएचइडी के शौचालय व स्नानागर को उपयोग लायक बनाने के काम में तेजी लायी गयी है. इस मौके पर कटोरिया बीडीओ प्रेमप्रकाश, सीओ विजय कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती दल-बल के साथ मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




