खराब एनएच पर दुर्घटना की आशंका

Published at :06 Jul 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
खराब एनएच पर दुर्घटना की आशंका

कटोरिया : जमुआ मोड़ से कटोरिया चौक व कटोरिया से बांका तक नेशनल हाइवे 333ए की हालत काफी जर्जर है. जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. जिससे होकर हिचकोले खाते हुए वाहन गुजरने को विवश हैं. सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से एक ओर जहां जलजमाव की स्थिति बन […]

विज्ञापन

कटोरिया : जमुआ मोड़ से कटोरिया चौक व कटोरिया से बांका तक नेशनल हाइवे 333ए की हालत काफी जर्जर है. जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. जिससे होकर हिचकोले खाते हुए वाहन गुजरने को विवश हैं. सड़कों पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा हो जाने से एक ओर जहां जलजमाव की स्थिति बन गयी है. वहीं दूसरी ओर इन गड्ढों बाइक व छोटी वाहनों के गिरने की भी घटनाएं हो रही है. चूंकि सड़क पर पानी जमा रहने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का पता नहीं चल पाता है.

कटोरिया-देवघर मार्ग पर दादी बगीचा के निकट सड़क पर कई गड्ढे बन गये हैं. कटोरिया-बांका मार्ग पर कटोरिया चौक, कठौन, घोरमारा, तुलसीवरण, बहदिया आदि जगहों पर एनएच पर कई गड्ढे बने हुए हैं. आगामी 10 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के मद्येनजर भी जर्जर एनएच की मरम्मती व गड्ढों को भरने का कार्य नहीं किया गया है. जबकि मेला शुरू होने के साथ ही इन सड़कों से होकर काफी संख्या में वाहनों का परिचालन होने लगेगा. बावजूद इसके अब तक एनएच डिवीजन ने पहल शुरू नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन