दहेज हत्या मामले में पति व सास को आजीवन करावास

बांका : फास्ट ट्रैक कोर्ट केके महता की अदालत में मंगलवार को दहेज हत्या के एक मामले में पति व सास को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. वहीं पत्नी की हत्या कर शव को गायब करने के मामले को लेकर कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को तीन वर्ष की अलग से सजा मुकर्रर की है. […]
बांका : फास्ट ट्रैक कोर्ट केके महता की अदालत में मंगलवार को दहेज हत्या के एक मामले में पति व सास को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. वहीं पत्नी की हत्या कर शव को गायब करने के मामले को लेकर कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को तीन वर्ष की अलग से सजा मुकर्रर की है. कोर्ट के आदेश के अनुसार अभियुक्तों पर दोनों सजा साथ-साथ चलेगी. कोर्ट परिसर से मिली जानकारी के अनुसार यह सजा चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी गांव निवासी प्रमोद राय व उनकी मां टेकनी देवी को सुनायी गयी है. सजा सुनाने के बाद दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




