ePaper

बांका में कार के तहखाने से 100 लीटर शराब बरामद, फिल्मी अंदाज में तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 27 Feb 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बांका जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार के तहखाने से 100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन जांच शुरू की, तभी एक कार तेज रफ्तार में भागने लगी. एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में बांका जिले के रजौन थाना पुलिस ने गुरुवार शाम वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की. पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें तहखाने में छिपाकर रखी गई 100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. ये शराब झारखंड से बिहार में लाई जा रही थी. पुलिस ने तस्करी में संलिप्त कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

तेज रफ्तार कार का पीछा कर पकड़ा तस्कर

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बौसी की ओर से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. रजौन ब्लॉक के सामने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर जब पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की, तो एक कार तेजी से भागने लगी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर कार को पकड़ लिया.

कार के तहखाने से निकली भारी मात्रा में शराब

जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर तहखाने में छिपाकर रखी गई 100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस दौरान पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के नैनोटरी गांव निवासी 21 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो अशोक पंजियारा का पुत्र है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: कभी देश की आवाज रही कांग्रेस, आज अपने नेताओं को सहेज नहीं पा रही, क्या है वजह?

भागलपुर में होनी थी शराब की डिलीवरी

पुलिस पूछताछ में तस्कर ने बताया कि यह शराब भागलपुर में डिलीवर की जानी थी. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार और एसआई ऋषि राज शामिल थे.पुलिस ने जब्त शराब और आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय तो नहीं है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन