कौशल आधारित शिक्षा ग्रहण करें युवा : शिव

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 22 Mar 2026 5:24 PM

विज्ञापन

कौशल आधारित शिक्षा ग्रहण करें युवा : शिव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. बिहार दिवस एवं विश्व जल दिवस पर चहकता आंगन फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को ब्यूटीशियन व सिलाई कार्य का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. अब आत्मनिर्भर बनने के लिए सभी युवतियां कदम उठायेंगी. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के डायरेक्टर अमित कुमार द्वारा बिहार गीत प्रस्तुत कर की गयी, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और जोश का संचार हुआ. संस्था के सचिव सौरभ कुमार, मुख्य अतिथि शिव गुप्ता, चेयरपर्सन सोनू कुमार योगी, कुंदन कुमार, शिक्षक रवि चंद्र अग्रहरि, विक्रम कुमार, सेंटर ट्रेनर अनुष्का भारती सहित कई लोग उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि शिव गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्था की ओर से किये जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इसकी सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने और कौशल आधारित शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया. सभी अतिथियों ने कहा कि इससे न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलता है.

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन