संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किये अनुभव

Updated:
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किये अनुभव

महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों में सात हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद का आयोजन किया गया. सदर प्रखंड के कर्मा भगवान, देव प्रखंड के बनुआ, हसपुरा के पुरहारा, कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही एवं मदनपुर प्रखंड के दधपी आदि जगहों पर महिला संवाद हुआ. इस महिला संवाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों में सात हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई. यह का��्यक्रम महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उन्हें दी जा रही है. ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएंगी. इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजनिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं है. उनके द्वारा बतायी गयी अपेक्षाओं को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है एवं उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है. विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं संजू देवी, कलावती देवी, सकुंती देवी, लालमुनी देवी, खुशबू कुमारी आदि ने अपना अनुभव साझा किया कि कैसे राज्य सरकार की योजना से लाभ लेकर उनके परिवार का जीवन स्तर में सुधार हो रहा है. गौतम ग्राम संगठन, पिपरा बगाही के महिला संवाद में डीएम श्रीकांत शास्त्री, कुटुबा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक पवन कुमार आदि ने भाग लिया. जिलाधिकारी ने महिला संवाद के बारे में बताया कि बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, नली गली, नल योजना एवं अन्य सरकारी योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को ससमय उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन