ePaper

छत से गिरकर महिला घायल

Updated at : 30 Nov 2025 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
छत से गिरकर महिला घायल

छत से गिरकर महिला घायल

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. दाउदनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर बिगहा गांव में छत से गिरकर एक 30 वर्षीय महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान उक्त गांव निवासी योगेश कुमार की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि गुड़िया किसी काम से छत पर गयी थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती कर महिला का इलाज किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन