ePaper

494500 की हुई बैंक खाते से निकासी

Updated at : 22 Sep 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
494500 की हुई बैंक खाते से निकासी

खाता धारक पूर्णा बिगहा निवासी सुनील कुमार का बैंक खाता एचडीएफसी की दाउदनगर शाखा में है

विज्ञापन

दाउदनगर. एक खाताधारक के बैंक खाते से चार लाख 94 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी से निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. खाता धारक पूर्णा बिगहा निवासी सुनील कुमार का बैंक खाता एचडीएफसी की दाउदनगर शाखा में है. पीड़ित खाताधारक का कहना है कि उनके करंट अकाउंट से बिना उनकी अनुमति के चार लाख 94 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली गयी. नेट बैंकिंग के माध्यम से शनिवार की शाम दो बार में उनके बैंक खाते से निकासी की गयी है. 6:59 बजे एक लाख 99 हजार 500 और 7:18 बजे दो लाख 95 हजार की निकासी कर ली गयी. बिना अनुमति के यह पैसा निकाला गया है, जो आइएमपीएस से किया गया है इनका कहना है कि उन्होंने पहले कभी भी इस खाते का नेट बैंकिंग और यूपीआइ का प्रयोग नहीं किया है. इससे संबंधित लिखित शिकायत उनके द्वारा एचडीएफसी के दाउदनगर शाखा के शाखा प्रबंधक को दिया गया है. इन्होंने बताया कि उन्होंने औरंगाबाद साइबर थाना में भी शिकायत की है. इधर, इस संबंध में एचडीएफसी के स्थानीय शाखा प्रबंधक से बात करने के लिए सोमवार की शाम उनके मोबाइल पर दो बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन