औरंगाबाद: एनएच-19 पर जलजमाव में अनियंत्रित होकर पलटी थार, बाल-बाल बचे दो युवक

Updated:
विज्ञापन

पलटा हुआ थार

मदनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जलजमाव के कारण एक थार अनियंत्रित होकर पलट गई. गनीमत रही कि वाहन में सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए. स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

विज्ञापन

Aurangabad Road Accident: मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (एनएच-19) पर मंगलवार की सुबह सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुए जलजमाव के कारण एक थार अनियंत्रित होकर पलट गयी. वाहन में सवार चालक समेत दोनों युवक हादसे में सुरक्षित बच गये. घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.

डेहरी से शेरघाटी लौट रहे थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, गया जिले के शेरघाटी निवासी मंटू सिंह और चंदन मेहता रोहतास जिले के डेहरी से अपने घर लौट रहे थे. कुशहा गांव के आगे पहुंचने पर सड़क निर्माण के कारण एनएच पर जमा पानी में उनकी थार का संतुलन बिगड़ गया. चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन थार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी.

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे. लोगों ने तत्काल वाहन में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आयी. स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गयी.

पलटा हुआ थार  ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

जेसीबी से हटायी गयी थार, आवागमन हुआ सामान्य

दुर्घटना के बाद कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में जेसीबी की सहायता से पलटी हुई थार को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये.

पलटा हुआ थार  ग्रामीणों की जुटी भीड़ | Prabhat Khabar Network

जलजमाव और गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों के अनुसार, एनएच-19 पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर जलजमाव और गड्ढे बने हुए हैं. इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने निर्माण एजेंसी से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने और अधूरे कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन थार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना ने सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा और जलनिकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं.


विज्ञापन
विनय सिंह

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन