औरंगाबाद में घर से थरनेट और खोखा बरामद, पड़ोसी से विवाद के मामले में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

औरंगाबाद जिले के खुदवां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्तियारपुर टोले में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हथियार और खोखे के साथ गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad Weapon Recovery: जिले के खुदवां थाना की पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर मुख्तियारपुर टोले समधन बिगहा गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर एक थरनेट और एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने मौके से छोटू कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बरामद हथियार और खोखे को जब्त कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

पड़ोसी से चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि छोटू कुमार का अपने पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उसके घर में हथियार छिपाकर रखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद खुदवां थाना की पुलिस ने सोमवार की रात संबंधित घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान पुलिस को हथियार और खोखा बरामद हुआ.

जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला

प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हथियार उसके पास कहां से आया और इसे घर में रखने के पीछे क्या उद्देश्य था. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. साथ ही विवाद से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हथियार बरामदगी की कार्रवाई के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल है. पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेने तथा तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है.


विज्ञापन
सुजीत कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन