सब्जी व्यवसायी ने की खुदकुशी

Updated at : 02 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
सब्जी व्यवसायी ने की खुदकुशी

औरंगाबाद न्यूज : घरेलू विवाद में बढ़ा कलह, पत्नी ने समूह से लोन लेकर पैसे देने से किया इंकार

विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : घरेलू विवाद में बढ़ा कलह, पत्नी ने समूह से लोन लेकर पैसे देने से किया इंकार

औरंगाबाद ग्रामीण.

हसपुरा प्रखंड के एक गांव में कर्ज के बोझ से परेशान एक 35 वर्षीय युवक के पत्नी से झगड़ा के बाद जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी मिली कि युवक गांव के समीप ही एक बाजार में सब्जी बेचता था. उसकी मौत के बाद गांव में मातम पसर गया. वैसे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक सब्जी बेच कर अपने परिवार वालों का भरण-पोषण करता था. उस पर कर्ज का अधिक बोझ था. उसकी पत्नी समूह में जुड़ी हुई थी. वह अपनी पत्नी से बात कर समूह से कुछ लोन लेकर पहले वाले कर्ज को चुकाना चाहता था. वैसे वह नशा भी करता था.

जानकारी मिली कि शनिवार की रात वह सब्जी दुकान बंद कर शराब के नशे में अपने घर गया और पत्नी से बातचीत की. इसी दौरान पत्नी से बहसबाजी शुरू हो गयी. पत्नी उसे समूह से लोन लेकर पुराने कर्ज चुकाने के लिए पैसा देना नहीं चाहती थी. अपने परिवार पर वह और कर्ज का बोझ लेना नहीं चाहती थी. जब पत्नी ने समूह से लोन लेकर देने से इनकार किया, तो दोनों आपस में झगड़ गये. इसी दौरान आवेश में वह घर से निकला और बधार तरफ जाकर जहर खाकर बधार में ही सो गया. पूरी रात वह घर नहीं लौटा. रविवार की सुबह जब ग्रामीण बधार की तरफ टहलने निकले, तो देखा कि बधार में वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. उसके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर शोरगुल मचाकर परिजनों को सूचना दी. जब परिजन पहुंचे, तो देखा कि उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. वैसे परिजनों ने जल्दीबाजी में बिना किसी को सूचना दिये शव का दाह संस्कार करा दिया. हसपुरा थानाध्यक्ष कुमार नरोत्तम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. अगर, आवेदन मिलेगा, तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन