सिहुली खैरा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
सिहुली खैरा में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से चालक की मौत

मृतक की चंदौल गांव निवासी गोवर्धन यादव के पुत्र मिथलेश यादव के रूप में हुई

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज प्रखंड के सिहुली खैरा गांव में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में 42 वर्षीय चालक की मौत हो गयी. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है. वैसे मृतक की चंदौल गांव निवासी गोवर्धन यादव के पुत्र मिथलेश यादव के रूप में हुई है. इधर, कुछ लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष शंभू कुमार, एसआई कुशो कुमार, सोनाली, एएस आइ गोविंद मिश्रा आदि घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. घटना के पीछे कारण क्या है और किस परिस्थिति में घटना हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्मार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन