अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

मदनपुर प्रखंड के चिरैला गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया

विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर. मदनपुर प्रखंड के चिरैला गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही कठवर टोले बांग्ला पर गांव निवासी धर्मदेव रिकियासन के पुत्र कपिल रिकियासन के रूप में हुई है. घटना रविवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि कपिल गांव के एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था और ट्रैक्टर चलाता था. रविवार की सुबह वह चिरैला गांव से ट्रैक्टर पर मिट्टी लेकर ईंट भट्ठा पर जा रहा था. इसी दौरान चिरैला गांव के समीप अचानक ट्रैक्टर का इंजन उठ गया और पलट गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद उस जगह पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर परिजन पहुंचे और चीत्कार उठे. कुछ लोगों ने घटना की सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना पर मदनपुर थाना की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है. इधर, जानकारी मिली कि चालक की मौत के बाद परिजन व ईंट भट्ठा के मालिक के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. काफी देर तक दोनों के बीच समझौते का दौर चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन