मदनपुर में करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग झुलसे, दोनों की हालत खतरे से बाहर

Updated:
विज्ञापन
मदनपुर में बिजली करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो घायल

Aurangabad News : मदनपुर में अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है, स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए विद्युत स्पर्शाघात की घटनाओं में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान श्रीरामपुर गांव निवासी रामस्वरूप यादव के पुत्र मनोज यादव तथा अलारपुर गांव निवासी सुशील रिकियासन की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है.

करंट लगने से दोनों हुए घायल

जानकारी के अनुसार, दोनों अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आ गए, जिससे वे झुलस गए. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

समय पर इलाज मिलने से खतरे से बाहर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण दोनों घायलों की स्थिति में सुधार है. फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं. हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया.

जर्जर बिजली व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर बिजली तारों और खुले विद्युत कनेक्शनों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की. लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा हो सकती हैं.

Also Read : वारिसलीगंज के हरिओम कुमार ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान



विज्ञापन
Vinay Singh

लेखक के बारे में

By Vinay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन