ePaper

कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Updated at : 04 Oct 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपितों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही फेंकू बिगहा गांव निवासी भोला उर्फ अभिषेक कुमार व गोडियारपुर गांव निवासी सचिन कुमार शामिल है

विज्ञापन

कुटुंबा. कुटुंबा थाने की पुलिस ने कट्टा एवं कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के ही फेंकू बिगहा गांव निवासी भोला उर्फ अभिषेक कुमार व गोडियारपुर गांव निवासी सचिन कुमार शामिल है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में की गयी. उन्होंने बताया कि फेकू बिगहा गांव स्थित एक झोंपड़ी में तीन लोगों द्वारा हथियार लेकर अपराध करने की योजना बनाने की सूचना मिली थी. सटीक सूचना पर जब पुलिस बल के साथ छापेमारी की, तो पुलिस की भनक लगते ही चार लोग भागने लगे. इस क्रम में पुलिस बल के सहयोग से भोला उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार किया गया. पकड़े जाने के बाद भोला उर्फ अभिषेक की निशानदेही पर झोंपड़ी से एक कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. इसके साथ ही भोला की निशानदेही पर गोरियारपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल की छत से सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में दोनों ने मामले में संलिप्तता स्वीकार की है. थानाध्यक्ष के अनुसार भोला उर्फ अभिषेक ने बताया कि दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में हर्ष फायरिंग करने के लिए चार दोस्त मिलकर कट्टा व कारतूस लाये थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधि एवं शराब धंधा से जुड़े लोगों पर पुलिस की सख्त नजर है. ऐसे लोगों को हर हाल में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन