ऑपरेशन सिंदूर : एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जीत का जश्न

Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर : एनडीए कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल मनाया जीत का जश्न

आम लोग भी हुए शामिल, लगे भारत माता की जय के नारे

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा चलाये गये ऑपरेशन-सिंदूर की कामयाबी का जश्न औरंगाबाद में भी मना. एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सैनिकों को सलाम किया. भारतीय जवान जिंदाबाद, भारत माता की जय आदि नारे लगाये. गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए रमेश चौक पहुंची. तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने तख्तियों के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये. स्पष्ट संदेश दिया कि जो हिंदुस्तान से टकरायेगा, वह चूर-चूर हो जायेगा. तिरंगा यात्रा में जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, नगर पर्षद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, विहिप के रंजीत कुमार, जदयू के मुख्य प्रवक्ता अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, जुलेखा खातून, विकास बारुद, विवेक सिंह चौहान,दीपक कुमार, राहुल कुमार, आशुतोष मोनू, कमला सिंह, विकास काली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, विकास सिंह, गुड़िया सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन