पहलगाम में मारे गये लोगों को दी श्रद्धांजलि
Published by :SUJIT KUMAR
Published at :25 Apr 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद न्यूज : दो मिनट मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
विज्ञापन
औरंगाबाद न्यूज : दो मिनट मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
फोटो नंबर-3- शोकसभा में शामिल छात्राएंप्रतिनिधि, दाउदनगर.
विवेकानंद मिशन स्कूल दाउदनगर में पहलगाम में आतंकी के शिकार लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा आयोजित हुई. विद्यालय की प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. आतंकी हमले से क्षुब्ध बच्चों ने कहा कि निहत्थे और बेगुनाह लोगों पर हमला मानवता को शर्मसार करती है. यह आतंकियों व उसके पोषक द्वारा किया एक कायराना कृत्य है, जिसके आगे भारत नहीं झुकेगा. निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह ने कहा कि इस कुकृत्य से देश के हर नागरिक के मन में क्षोभ है. निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है. यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है. हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें. विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है. प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि अब भारत किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है. आतंक का मुंहतोड़ जवाब देने में देश सक्षम है. कश्मीर हमारा अभिन्न अंग है. इसे किसी डर, दबाव प्रभावित नहीं कर सकता. इस घटना से देश मर्माहत है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




