ट्रेन से गिरकर टिकारी का युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर टिकारी का युवक घायल

घायल युवक की पहचान गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रामू पासवान के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के फेसर रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरकर 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रामू पासवान के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल शैलेश ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर किसी निजी कंपनी में जॉब करता है. रफीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी अपने साला रामविलास के साथ अहमदाबाद से ट्रेन पकड़कर गया जंक्शन पर उतरा. इसके बाद दोनों जीजा-साला को फेसर रेलवे स्टेशन उतरकर रफीगंज के गोपालपुर गांव जाना था. गया जंक्शन से दोनों जिस ट्रेन पर चढ़े वह ट्रेन सीधा डेहरी ऑन सोन रुकने वाली थी. दोनों ने सोचा कि डेहरी से बस पकड़कर गोपालपुर गांव चले जायेंगे. इस दौरान शैलेश ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठा हुआ था. उसके पीछे एक महिला खड़ी थी. फेसर रेलवे स्टेशन के आसपास महिला ने शैलेश को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर जब उसे एक भी व्यक्ति दिखाई नहीं दिया तो वह किसी तरह पैदल चलकर फेसर रेलवे स्टेशन पहुंचा और घटना की सूचना आरपीएफ को दी. सूचना पर आरपीएफ की टीम उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर शैलेश के ससुर सहित अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसका हाल जाना. वहीं आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन