औरंगाबाद: गोह की तीन बेटियों ने NEET UG 2026 में लहराया सफलता का परचम, ऑल इंडिया रैंक से बढ़ाया जिले का मान

सफल छात्राओं का फोटो | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले की तीन छात्राओं ने NEET UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. तृषित राजा, प्रज्ञा कुमारी और सुरभि कुमारी ने टॉप रैंक्स हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है.
Aurangabad News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड की तीन होनहार छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. तीनों छात्राओं ने ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है.
तृषित राजा ने हासिल की 944वीं ऑल इंडिया रैंक
हरे गांव निवासी राजीव कुमार विद्यार्थी की पुत्री तृषित राजा ने NEET UG 2026 में ऑल इंडिया 944वीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
प्रज्ञा और सुरभि ने भी किया शानदार प्रदर्शन
बाजार बरमा निवासी मिथिलेश यादव की पुत्री प्रज्ञा कुमारी ने ऑल इंडिया 10,809वीं रैंक, जबकि अशेयास गांव निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री सुरभि कुमारी ने ऑल इंडिया 15,232वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया.
गोह से पटना तक की मेहनत लाई रंग
तीनों छात्राओं का शैक्षणिक प्रदर्शन शुरू से ही उत्कृष्ट रहा है. उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई केवीएम क्लासेस, गोह से की. इसके बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए पटना स्थित गोल इंस्टीट्यूट में अध्ययन किया, जहां उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह सफलता दिलाई.
शिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई
तीनों छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई. केवीएम क्लासेस के निदेशक कुंदन सर और राहुल सर ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. उन्होंने इसे गोह क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










