एक डिसमिल जमीन के लिए खूनी संघर्ष, औरंगाबाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में एक डिसमिल जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जमीन के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Dhamni Simri Land Dispute Aurangabad : औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के धमनी सिमरी गांव में महज एक डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : 20 साल पहले खरीदी थी जमीन, कब्जे को लेकर हुआ विवाद

घायल प्रवेश महतो ने बताया कि उन्होंने करीब 20 वर्ष पहले अपने घर के सामने स्थित एक डिसमिल जमीन खरीदी थी. बाद में गांव के एक व्यक्ति ने उस जमीन पर अपना दावा कर दिया. मामला अंचलाधिकारी (सीओ) के पास पहुंचा, जहां जांच के बाद जमीन उनके हिस्से में पाई गई.

विरोध करने पर पिता-पुत्र पर हमला

प्रवेश महतो के अनुसार, शुक्रवार को गांव का एक व्यक्ति लाठी-डंडा लेकर पहुंचा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा. विरोध करने पर उसने हमला कर दिया, जिसमें प्रवेश महतो और उनके पुत्र विजेंद्र कुमार घायल हो गए.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

पुलिस ने जांच शुरू की

माली थानाध्यक्ष ने बताया कि धमनी सिमरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिली है. मामले की जानकारी पुलिस को है और आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन