औरंगाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर लगी भीड़ जाम कर विरोध जताते लोग | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने मुआवजे और आश्रित को नौकरी की मांग को लेकर अंबा-नवीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

विज्ञापन

Dadhpa Road Accident Protest : औरंगाबाद जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर दधपा गांव मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. शुक्रवार सुबह लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा, आश्रित को नौकरी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग की, जिससे मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ईंट के टुकड़े से असंतुलित हुई बाइक, युवक की मौत

मृतक की पहचान दधपा गांव निवासी अरविंद मेहता के पुत्र पंकज कुमार मेहता के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात पंकज बाइक से अंबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर पड़े ईंट के टुकड़े से बाइक असंतुलित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पंकज को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बिखरी निर्माण सामग्री और मलबे के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने नियमित सफाई, सुरक्षा उपाय और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

मुआवजा और नौकरी की मांग

ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन